SKLNEWS24 CHHATARPUR
सरगुजा में खूनी संघर्ष, जमीन विवाद में किसान की हत्या
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में जमीन विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। खेत की जमीन को लेकर हुए विवाद में एक किसान की हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो आखिरकार खूनी संघर्ष में बदल गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
रिपोर्टर: मुकेश चौरसिया
मोबाइल: 975537349
SKLNEWS24 CHHATARPUR