प्रभारी कलेक्टर के निर्देशन में जिले में गैस सिलेंडरो के अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी पर सख्ती

प्रभारी कलेक्टर के निर्देशन में जिले में गैस सिलेंडरो के अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी पर सख्ती
राजस्व एवं खाद्य विभाग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए बिलहरी नौगांव में 13 खाली घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए
--
   जिले में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण एवं दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के लिए प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री नमः शिवाय अरजरिया ने राजस्व एवं खाद्य विभाग को संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के पालन में नौगांव क्षेत्र में एसडीएम श्री जी.एस. पटेल के नेतृत्व में खाद्य विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई है।
नौगांव क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में स्थित बिल्लू राजा के वाटर प्लांट पर राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने जांच की। जांच के दौरान मौके से अवैध रूप से भंडारित 13 खाली घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए जिनकी अवैध तरीके से खरीद-फरोख्त कर उन्हें व्यावसायिक उपयोग में लिया जा रहा था, जिन्हें टीम द्वारा जप्त कर लिया गया है।
प्रभारी कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही किया जाना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति इनका अवैध भंडारण या व्यापार करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
@jansamparkmp 
#chhatarpur

Post a Comment

Previous Post Next Post