नियम विरुद्ध तबादले करना पड़ा भारी! छतरपुर कलेक्टर ने CMHO ऑफिस की बाबू को किया सस्पेंड
छतरपुर। जिले में प्रशासनिक नियमों और प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने एक बड़ी और कड़क दंडात्मक कार्रवाई की है। कलेक्टोरेट से जारी आदेश के अनुसार, बिना प्रभारी मंत्री के आवश्यक अनुमोदन (अप्रूवल) के ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय से तीन कर्मचारियों के तबादले कर दिए गए थे। इस गंभीर लापरवाही और नियम विरुद्ध कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाते हुए कलेक्टर ने CMHO कार्यालय में पदस्थ बाबू बबीता खरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है।