छतरपुर के होटल लैंडमार्क में लगी भीषण आग, पन्ना नाका क्षेत्र में मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड मौके पर जुटी..

छतरपुर के होटल लैंडमार्क में लगी भीषण आग, पन्ना नाका क्षेत्र में मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड मौके पर जुटी..
शहर के व्यस्त पन्ना नाका क्षेत्र स्थित होटल लैंडमार्क में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। वहीं, थाना प्रभारी सहित पुलिस बल भी घटनास्थल पर मौजूद है और सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा होटल और आसपास के क्षेत्र को खाली कराते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग बुझाने में जुटी हुई है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा...

Post a Comment

Previous Post Next Post