छतरपुर: जिले में संचालित 108 जननी एवं एम्बुलेंस वाहनों की सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय द्वारा ऑडिट के संबंध में आदेश जारी किया गया है।

SKLNEWS24 CHHATARPUR
छतरपुर: जिले में संचालित 108 जननी एवं एम्बुलेंस वाहनों की सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय द्वारा ऑडिट के संबंध में आदेश जारी किया गया है। 

जारी निर्देशों के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से 108 एवं जननी वाहनों का निरीक्षण कर आवश्यक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस पहल का उद्देश्य एम्बुलेंस सेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करना बताया जा रहा है। ऑडिट के माध्यम से वाहनों की स्थिति, उपलब्ध उपकरणों तथा सेवा गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जाएगा।
रिपोर्टर : मुकेश चौरसिया
SKLNEWS24 CHHATARPUR

Post a Comment

Previous Post Next Post