प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की बचत के लिए चार पहिया वाहनों का कम उपयोग करने की अपील की गई थी।

छतरपुर/भोपाल खबर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की बचत के लिए चार पहिया वाहनों का कम उपयोग करने की अपील की गई थी। 
वहीं दूसरी ओर भोपाल में पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का सैकड़ों गाड़ियों का काफिला चर्चा का विषय बन गया।
बताया जा रहा है कि करीब 700 गाड़ियों के साथ नेता भोपाल पहुंचे, जिससे कई जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी। अब इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि जब प्रधानमंत्री स्वयं ईंधन बचाने की अपील कर रहे हैं, तो उनके ही समर्थक और कार्यकर्ता इस संदेश का पालन क्यों नहीं कर रहे।
लोगों का कहना है कि यदि बड़े नेता और कार्यकर्ता ही ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के संदेश का पालन नहीं करेंगे, तो आम जनता तक इसका सही प्रभाव कैसे पहुंचेगा। वहीं विपक्ष भी इस मुद्दे को लेकर सरकार और भाजपा पर निशाना साध रहा है।
हालांकि भाजपा समर्थकों का कहना है कि यह कार्यक्रम उत्साह और स्वागत का हिस्सा था तथा कार्यकर्ता अपनी खुशी जाहिर करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे थे।
SKLNEWS24 छतरपुर
रिपोर्टर – मुकेश चौरसिया
मोबाइल नंबर – 9755537349
#PMModi #Bhopal #MPNews #BJP #PetrolDiesel #FuelSaving #PoliticalNews #भोपाल #मध्यप्रदेश #भाजपा #प्रधानमंत्री #ईंधनबचाओ #ViralNews #Sklnews24 #ChhatarpurNews #MukeshChaurasiya

Post a Comment

Previous Post Next Post