फौती नामांतरण में लापरवाही पर 2 पटवारियों पर मौके पर कार्यवाही

*रात्रि चौपाल* *फौती नामांतरण में लापरवाही पर 2 पटवारियों पर मौके पर कार्यवाही*
*कलेक्टर ने फौती नामांतरण में लापरवाही पर टीला पटवारी को सस्पेंड एवं अलीपुरा पटवारी की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए*

*कलेक्टर ने लंबित फौती नामांतरण तत्काल करने के निर्देश दिए*

छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने रात्रि चौपाल अलीपुरा में विगत दिनों में मृत हुए लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र एवं फौती नामांतरण होने की समीक्षा की और ग्रामीणों से भी जानकारी ली। इस दौरान बताया कि बद्दू खटीक की मृत्यु उपरांत 5 महीने से फौती नामांतरण नहीं करने पर टीला पटवारी विनय पटेल को मौके पर हो सस्पेंड करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी मृतकों के फौती चेक करने, बी 1 वाचन करने एवं लंबित होने पर निराकरण के निर्देश दिए। इसके अलावा 5 महीने से मृतकों के फौती नामांतरण नहीं करने पर अलीपुरा पटवारी जमना प्रसाद अनुरागी की एक इंक्रीमेंट रोकने के निर्देश दिए। इसके पश्चात 5 राशन पर्ची आवेदकों की मौके पर राशन पर्ची की स्वीकृति की। ग्राम चुरवारी के राशन पर्ची के आवेदक नंदलाल कुशवाहा, लक्ष्मण कुशवाहा, दयाराम कुशवाहा, हरिचंद्र पाल और दलपत कुशवाहा शामिल है। जिनकी राशन पर्ची स्वीकृत की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post