खबर चलाने पर धमकी,कर रहे एसपी और थानाप्रभारी की छवि धूमल..
स्टाफ ने ही किया ईमानदार पुलिसकर्मी के साथ विश्वास घात
छतरपुर। इन दोनों #मातगुवां थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी अपनी मनमानी पर उतारू है अपराधियों से सठघाट करके क्षेत्र में अपराध को बढ़ावा देते हैं उनसे बदले में नजराना वसूल कर रहे हैं। वही ईमानदार स्टाफ के द्वारा हस्तक्षेप करने पर क्षेत्रीय अपराधियों से मिलकर उनके खिलाफ षड्यंत्र करते हैं।
मातगुवां थाने में पदस्थ आरक्षक #देवीदीन कुशवाहा और राजेंद्र तिवारी राजनीतिक संरक्षण के चलते सालों से जमे हुए हैं इनकी पकड़ ऊपर तक होने के कारण थाने का पूरा स्टाफ इनसे परेशान है अवैध शराब,गांजे, जुआ,सटोरियों से इनके नेटवर्क,महीने में करते है लाखों की बसूली।
कुछ समय पहले एक ईमानदार पुलिस कर्मी की क्षेत्रीय आरोपी के साथ जन्मदिन पार्टी पर केक काटते हुए तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें थाने के स्टाफ के द्वारा पहले आरोपी के साथ मिलकर पुलिसकर्मी का जन्मदिन सेलिब्रेट कराया उसके बाद स्टाफ के द्वारा ही फोटो वायरल की गई। मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद एसपी ने पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की।जिससे अब उनका रास्ता साफ हो गया और उनकी कमाई में कोई हस्तक्षेप नही करता।
आरक्षक देवीदीन कुशवाहा के एसपी और थाना प्रभारी की छवि भी धूमिल की जा रही है इनके द्वारा पत्रकारों को पॉजिटिव खबर चलाने के लिए दबाव बनाया जा रहा इनका कहना है कि ऊपर तक उनकी पकड़ है उनका कोई कुछ नहीं उखाड़ सकता...मातगुवां थाना पुलिस
ऐसा ही चलता रहा तो ऊपर तक होगी शिकायत..।