जिला प्रशासन की मानवीय पहल हिट एंड रन मामलों का प्राथमिकता से हो रहा निराकरण कलेक्टर ने हिट एंड रन के 7 प्रकरणों में कुल 12.50 लाख रुपए की राशि की स्वीकृत
घायल होने पर प्रतिकर के रूप 50 हजार एवं मृत होने पर वैध वारिसों को 2-2 लाख रुपए की राशि स्वीकृत
जिले में अब तक कुल 16 हिट एंड रन के प्रकरण हुए स्वीकृत
---------
छतरपुर कलेक्टर एवं दावा निपटान आयुक्त श्री पार्थ जैसवाल ने हिट एंड रन मामले में मोटरयान दुर्घटना के 7 अलग अलग प्रकरणों में कुल 12 लाख 50 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिला प्रशासन की इस मानवीय पहल से प्रमुखता के साथ हिट एंड रन दुर्घनाओं में संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रकरणों के निराकरण प्राथमिकता से किया जा रहा है और मृतक के वैध वारिस को मिलने वाली प्रतिकर की राशि स्वीकृत की जा रही है।
एक दुर्घटना जो ग्राम खन्देवरा में खन्देवरा महेबा रोड में 13 जनवरी 2024 को हुई थी, के परिणाम स्वरूप ओम प्रकाश तनय बलराम अहिरवार निवासी माधौपुर थाना नौगांव की दुःखद मृत्यु होने पर इनके वैध वारिस पत्नि राजकुमारी अहिरवार को प्रतिकर के रूप में 2 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।
दूसरी दुर्घटना जो बलकौरा तिगैला में नरेश राजपूत की किराना दुकान के सामनेे तहसील चंदला में 2 फरवरी 2024 को वेदनारायण पिता शिवचरण दीक्षित निवासी बलकौरा की मृत्यु होने पर इनके वैध वारिस पत्नि हलकी बाई वेवा को प्रतिकर के रूप में राशि 2 लाख रुपए मंजूर की गई है।
तीसरी दुर्घटना जो वेयर हाउस के पास बारीगढ़ में 20 जून 2023 को हुई थी। जिसमें रामसजीवन साहू तनय स्व. पूरन लाल साहू निवासी टिकरी की मृत्यु होने पर इनके वैध वारिस पत्नि नत्थी देवी साहू को प्रतिकर के रूप में राशि 2 लाख रुपए मंजूर की गई है।
चौथी दुर्घटना जो बिहरवारा अमानगंज रोड में 2 जुलाई 2022 को मोनिका गौढ़ पुत्री जानकी गौढ़ आयु 8 वर्ष तहसील बिजावर की टक्कर होने से घायल होने पर प्रतिकर के रूप में 50 हजार रूपए की राशि मंजूर की गई है।
पांचवी दुर्घटना जो लुगासी गढ़ीमलहरा रोड उर्मिल नदी के पास 13 अप्रैल 2024 को घटित हुई जिसमें बेनी प्रसाद उर्फ छोटेलाल यादव पिता धरमजीत यादव निवासी धामची थाना ओरछा रोड की मृत्यु होने पर वैध वारिस को पत्नि स्मिता यादव को प्रतिकर के रूप में राशि 2 लाख रुपए मंजूर की गई है।
छटवीं दुर्घटना जो चंदला सरवई रोड होण्डा एजेंसी के पास 27 मई 2022 को होने से रामकुमार विश्वकर्मा पिता किशोरा विश्वकर्मा निवासी घूरापुरवा की मृत्यु होने पर वैध वारिस पत्नि भगुन्ती बाई विश्वकर्मा को प्रतिकर के रूप में 2 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है।
सतवीं दुर्घटना जो चंदला बछौन रोड परसेडी तिराहा चंदला में 7 मार्च 2023 को हुई थी। जिसमें मिहीलाल पिता मोतीलाल रजक निवासी धमना तहसील राजनगर की मृत्यु होने पर वैध वारिस पिता मोतीलाल को प्रतिकर के रूप में 2 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है।