घुवारा चौकी के ड्राइवर ने ना ड्यूटी याद रखी और ना मानवता, खुद को चौकी प्रभारी के भी ऊपर समझता है शराबी आरक्षक ड्राइवर दीपक सूतकार

 घुवारा चौकी के ड्राइवर ने ना ड्यूटी याद रखी और ना मानवता, खुद को


चौकी प्रभारी के भी ऊपर समझता है शराबी आरक्षक ड्राइवर दीपक सूतकार


👉 सड़क पर पड़े घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले पत्रकारों को घुवारा चौकी के ड्राइवर ने अपशब्द कहे, गालीगलौच की, 


शराब के नशे में आरक्षक की दबंगई, पत्रकारों से की अभद्रता,भारी आक्रोश


👉 चौकी प्रभारी से शिकायत करने पहुंचे पीड़ित को पुनः धमकाया, ड्राइवर दीपक सूतकार अपना कर्तव्य और ड्यूटी तो भूल ही गया लेकिन मानवता पर भी तमाचा मार गया।


🫵 राहवीर योजना के तहत सरकार कहती है कि एक्सीडेंट में घायल को  अस्पताल पहुंचाओ और जान बचाओ, हम पुरस्कार में धनराशि देंगे, उधर घायल को अस्पताल पहुंच कर वहां घायल पड़ी गायों को एक तरफ कर रहे आम जनों और पत्रकार साथियों से बदलते और गली को लॉन्च करते हुए ड्राइवर दीपक ने धमकियां दी और जब उसकी शिकायत करने सभी लोग कुंवारा चौकी पहुंचे तो वहां चौकी प्रभारी के सामने भी धमकाते हुए बोला कि मेरा नाम दीपक है तुझे जो करना है कर लेना मैं ऐसा ही रहूंगा और जो मेरा मन करेगा वह करूंगा। 


अब ड्राइवर आरक्षक दीपक की शिकायत पुलिस अधीक्षक अ जैन से की जा रही है



पूरा मामला




मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे आरक्षक की धमकी से गरमाया मामला

घुवारा। भगवां थाना अंतर्गत घुवारा चौकी क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है,बता दे कि जहां एक ओर पत्रकार और स्थानीय लोग घायल युवक की जान बचाने में जुटे थे,वहीं दूसरी ओर वर्दीधारी पुलिसकर्मी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अभद्रता और धमकी का सहारा लिया।वही जानकारी के अनुसार,भगवा रोड स्थित महिंद्रा एजेंसी के पास एक युवक की गाय से टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद पत्रकारों और स्थानीय नागरिकों ने बिना देर किए घायल को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुवारा पहुंचाकर भर्ती कराया। हैरानी की बात यह रही कि सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर समय पर नहीं पहुंची। वही घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद जब पत्रकार वापस लौटे तो देखा कि दुर्घटना में घायल गाय सड़क पर तड़प रही है। मानवता दिखाते हुए मीडियाकर्मियों ने लोगों की मदद से गाय को सड़क से हटाकर उसके इलाज की व्यवस्था शुरू की। इसी दौरान घुवारा चौकी की पुलिस गाड़ी मौके पर पहुंची। 


मीडियाकर्मियों के अनुसार, गाड़ी में मौजूद शराब के नशे में चालक आरक्षक दीपक सूत्रकार नीचे उतरते ही पत्रकारों और स्थानीय लोगों से गाली-गलौज करने लगा। जब पत्रकारों ने इसकी शिकायत चौकी प्रभारी किशोर कुमार पटेल से की, तो आरोपी आरक्षक ने उनके सामने ही अपशब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी मेरा बैच देख लो, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। इस घटना से पत्रकारों में भारी आक्रोश है। 


उन्होंने ऐसे अभद्र और भ्रष्ट पुलिसकर्मी को तत्काल हटाने की मांग करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई है। यह घटना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है, जहां मददगारों को ही अपमान का सामना करना पड़ रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post