छतरपुर: सिंधी कॉलोनी में भाजपा कार्यकर्ता लालचंद लालवानी के निवास पहुंचे केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार

छतरपुर: सिंधी कॉलोनी में भाजपा कार्यकर्ता लालचंद लालवानी के निवास पहुंचे केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार
छतरपुर शहर की सिंधी कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यकर्ता एवं व्यापारी नेता लालचंद लालवानी के निवास पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार का आगमन हुआ। उनके साथ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, विवेक उप्पल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने लालचंद लालवानी के निवास पर स्वल्पाहार ग्रहण किया। लालचंद लालवानी ने अपने परिवारजनों के साथ केंद्रीय मंत्री का सॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा। इस अवसर पर भाजपा संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की गई। केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया।
यह मुलाकात राजनीतिक एवं सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

Post a Comment

Previous Post Next Post