छतरपुर पुलिस द्वारा एससी/एसटी प्रकरणों के 353 पीड़ितों को स्वीकृत— 1 करोड़ 65 लाख रुपये से अधिक की राहत राशि

छतरपुर पुलिस द्वारा एससी/एसटी प्रकरणों के 353 पीड़ितों को स्वीकृत— 1 करोड़ 65 लाख रुपये से अधिक की राहत राशि
छतरपुर। अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों के पीड़ितों को त्वरित न्याय और आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिला दंडाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं जनजाति कार्य विभाग की अध्यक्षता में गठित समिति ने वर्ष 2025 सत्र में कुल 353 प्रकरणों के पीड़ितों के लिए 1 करोड़ 65 लाख रुपये से अधिक की राहत राशि स्वीकृत की है।

एसपी छतरपुर अगम जैन द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए थे। प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग और समयबद्ध पालन के चलते राहत राशि की स्वीकृति प्रक्रिया तीव्र गति से पूरी हुई।

थाना अजाक द्वारा समय पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाने से अधिकांश मामलों में राशि स्वीकृत हो पाई, जबकि शेष प्रकरणों में उप पुलिस अधीक्षक रविंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक बलवीर सिंह द्वारा निरंतर कार्यवाही जारी है।

छतरपुर पुलिस का मानना है कि इस प्रयास से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है तथा पीड़ितों को शीघ्र राहत एवं न्याय सुनिश्चित किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post