*छतरपुर पुलिस द्वारा जिला अस्पताल कैदी वार्ड से फरार ₹30000 का इनामी आरोपी रविंद्र एवं सहयोगी सहित 4 गिरफ्तार, पुलिस वेपन, 3 मोबाइल फोन, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद*
*आरोपी रविंद्र परिहार हत्या का प्रयास, बलवा, रोड एक्सीडेंट, एससी एसटी, अवैध हथियार जैसे 14 अपराधों में लिप्त*
*उक्त कृत्य में सम्मिलित आरोपी जफ्फू उर्फ जाफिर खान, अश्वनी सक्सेना, दीपक परिहार की तलाश में पुलिस*
विगत दिनों जिला अस्पताल कैदी वार्ड से आरोपी रविंद्र परिहार फरार हुआ था, थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता की समुचित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्रीमती हिमानी खन्ना द्वारा फरार हुवे आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ₹30000 के इनाम की उद्घोषणा की गई थी।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा घटनास्थल का सुपरविजन किया गया एवं 10 पुलिस टीम में गठित कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए।
गठित पुलिस टीमों द्वारा आसपास के क्षेत्र में निरंतर दबिश दी जा रही थी। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फिक्स पॉइंट पर पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी।
पुलिस टीम द्वारा सक्रियता के साथ कार्यवाही करते हुए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। एकत्रित साक्ष्य तथा सूचनाओं के आधार पर आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई।
पुलिस टीम द्वारा ₹30000 के इनामी अभिरक्षा से फरार आरोपी रविंद्र सिंह परिहार पिता सुल्तान सिंह परिहार निवासी ग्राम देरी को ग्राम पनौठा के पास से विधिवत गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपी को फरार करने में सहयोगी तीन अन्य आरोपी
1. चंद्रभान अनुरागी उर्फ गोलू पिता विष्णु अनुरागी निवासी ग्राम देरी थाना ओरछा रोड
2. प्रदीप सिंह चंदेल पिता जयपाल सिंह चंदेल ग्राम खीर महेरी देरी थाना ओरछा रोड
3. अंगद सिंह सिसोदिया पिता रघुवीर सिंह सिसोदिया ग्राम लालोनी थाना सिविल लाइन
को भी गिरफ्तार किया गया। *उक्त कृत्य में सम्मिलित आरोपी जफ्फू उर्फ जाफिर खान, अश्वनी सक्सेना, दीपक परिहार की तलाश जारी है।*
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के पास से पुलिस वेपन, प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन, एवं स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। विधिवत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायालय पेश किया जा रहा है।
विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वाल्मीकि चौबे, थाना प्रभारी ओरछा रोड उप निरीक्षक दीपक यादव, उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र यादव, उप निरीक्षक कुलदीप सिंह जादौन, उप निरीक्षक धर्मेंद्र रोहित, उप निरीक्षक अतुल झा, साइबर प्रभारी उप निरीक्षक नेहा गुर्जर, उप निरीक्षक राहुल तिवारी, उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव, उप निरीक्षक राजकुमार यादव, प्रधान आरक्षक महेंद्र यादव, राकेश, हितेंद्र, रविकांत, मानसिंह, राहुल, राजेश यादव, उमाशंकर, शैलेंद्र सिंह, राजन, आरक्षक नरेश, धर्मेंद्र, संदीप, अजय प्रताप, सुरेंद्र, रविंद्र, भगवान दास, सत्यम, भूपेंद्र, सतीश,मनीष, अभय, करन, दिनेश, नित्य प्रकाश, साइबर से प्रधान आरक्षक किशोर, आरक्षक राजीव, विजय, मयंक, अभय, धर्मराज एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।