#खबर का असर: कलेक्टर द्वारा गठित समिति द्वारा जिले के स्कूलों के किए गए निरीक्षण
#शीलिंग होम, सुमति एकेडमी, एडिफाई, डीसेन्ट सहित जिले के अन्य निजी स्कूलों का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया
#कमियां पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही के संबंध में भेजा गया प्रतिवेदन
#छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल द्वारा नवीन सत्र 2025-26 प्रारंभ होने के परिपेक्ष्य में एवं अभिभावकों से अशासकीय विद्यालयों द्वारा पुस्तकें, गणवेश व अन्य शैक्षिक सामग्री के अनुचित एवं अधिक कीमत वसूलने के संबंध में समय-समय पर प्राप्त शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुये तीन सदस्यीय ब्लॉक स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
शुक्रवार को समिति के सदस्यीय अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न निजी स्कूलों का निरीक्षण किया गया और पंचनामा बनाने हुए जिला समिति को आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन भेजा गया।
अशासकीय शीलिंग होम पब्लिक स्कूल में एसडीएम अखिल राठौर ने दल द्वारा शीलिंग होम पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया गया। विद्यालय परिसर के गेट क 01 के बगल में दो दुकानों में स्कूल की ड्रेस टाई, बेल्ट एवं किताबे विक्रय हेतु बहुत अधिक मात्रा में रखी हुई पाई गई। शासन के निर्देशों के बावजूद भी दिनांक 01 से 03 अप्रैल तक विद्यालय की पुस्तकें पुस्तक मेला में छात्रों को उपलब्ध नहीं कराई गई। जिसके लिए विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया। पुस्तक क्रय हेतु विद्यालय में उपस्थित अभिभावक रमजान खॉन के अनुसार उनका पुत्र मो. अशद खॉन आरटीई के तहत कक्षा 4 में अध्ययन करता है जिस पर पुस्तक एवं ड्रेस विद्यालय से क्रय करने हेतु दबाव बनाया जाता है। इसके अलावा सुमति एकेडमी में संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण किया गया। विद्यालय में कक्षा 1 से 5वीं तक प्राइवेट पब्लिकेशन की पुस्तकें संचालित पाई गई। कक्षा 6वीं से 12वी तक एनसीईआरटी पुस्तकें संचालित पाई गई। पुस्तक मेले में पुस्तके उपलब्ध कराने एवं डिस्कांउट प्रदान करने के संबंध में निर्देशित किया गया।
इसी प्रकार एडिफाई स्कूल के निरीक्षण में विद्यालय में कक्षा 1 से 5वी तक प्राइवेट पब्लिकेशन की पुस्तकें संचालित पाई गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया 1 से 5वीं तक की पुस्तकें स्कूल हेडक्वार्टर हैदराबाद से सीधे रामा जंक्शन बुक सेलर के पास आती है जहाँ से विद्यार्थियों के द्वारा ली जाती है विद्यालय द्वारा यही पुस्तके खरीदने हेतु दबाव बनाया जाता है। कक्षा 6वी से लेकर 12वी तक एनसीईआरटी की बुक्स चलती है कक्षा 1 से 5वी तक की किताबों में एडीफाई एजुकेशन प्राइवेट लि. अंकित पाया गया। किताबों पर विक्रय मूल्य अंकित नही पाया गया। शासन के निर्देशों के बावजूद भी 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक पुस्तक मेले में पुस्तके उपलब्ध नहीं कराई गई। पुस्तक मेले में पुस्तके उपलब्ध कराने एवं डिस्कांउट प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया।
डीसेन्ट पब्लिक स्कूल जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक द्वारा विद्यालय का निरीक्षण करते हुए विद्यालय में प्राइवेट पब्लिकेशन की पुस्तके संचालित पाई गई। विद्यालय संबंधी आवश्यक जानकारी जैसे प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यपुस्तक, स्टेशनरी आदि की जानकारी नॉटिस बोर्ड पर चस्पा नहीं पाई गई। पोर्टल पर फीस स्ट्रक्चर अपलोड नहीं किया गया। शासन के निर्देशों के बावजूद भी पुस्तक मेले मे पुस्तकें भेजने के लिए कार्यवाही नहीं की गई।
उक्त संबंध में अग्रिम कार्यवाही के लिए जिला स्तरीय समिति को आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन भेजा गया। इसी क्रम में बड़ामलहरा, भगवा, बक्सवाहा, गौरीहर, बारीगढ़, महाराजपुर, चंदला, लवकुशनगर क्षेत्र के निजी विद्यालयों में भी अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।