थाना सटई पुलिस ने छल एवं चेक बाउंस 2 प्रकरण के ₹6000 के इनामी बारंटी को किया गिरफ्तार

थाना सटई पुलिस ने छल एवं चेक बाउंस 2 प्रकरण के ₹6000 के इनामी बारंटी को किया गिरफ्तार
छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत फरार इनामी बदमाश वांछित अपराधी एवं स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी निरंतर की जा रही है
थाना सटई के वर्ष 2017 के भिन्न-भिन्न दो प्रकरण छल एवं चेक बाउंस का आरोपी बिहारी पिता लक्ष्मण रैकवार निवासी पठवापुरवा ग्राम छापर फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एक प्रकरण में वर्ष 2023 तथा दूसरे प्रकरण में वर्ष 2024 में स्थाई वारंट जारी किया गया था।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा स्थाई वारंटीयों की गिरफ्तारी हेतु पूर्व में जारी किए गए इनाम में बढ़ोतरी की गई है। लंबित स्थाई वारंटी (न्यायालय द्वारा जारी तिथि) जो माह दिसंबर 2012 से पूर्व के हैं उन पर ₹10000, वर्ष 2013 से 2017 तक ₹8000, वर्ष 2018 से वर्ष 2022 तक ₹7000, माह जनवरी वर्ष 2023 से माह दिसंबर वर्ष 2023 तक ₹4000 एवं 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक ₹2000 जारी स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी हेतु इनाम की उद्घोषणा की गई है।
थाना सटई पुलिस ने उक्त दोनों प्रकरण के फरार स्थाई वारंटी 6000 रुपये के इनामी आरोपी बिहारी रैकवार को गिरफ्तार किया। वारंटी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्‍त कार्यवाही में एसडीओपी बिजावर श्री अजय राठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सटई निरीक्षक आर एन पटेरिया, सहायक उप निरीक्षक कमला सिंह, प्रधान आरक्षक कुरबान बेग नसीम खान, आरक्षक मुकेश, प्रशांत की भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post