एसपी छतरपुर श्री अगम जैन ने यातायात व्यवस्था ड्यूटी में योगदान हेतु "ट्रैफिक वार्डन" को प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया सम्मानित

◼️एसपी छतरपुर श्री अगम जैन ने यातायात व्यवस्था ड्यूटी में योगदान हेतु "ट्रैफिक वार्डन" को प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया सम्मानित
◼️छतरपुर नगर के विभिन्न चौराहों, बस स्टैंड सहित मार्गो में पुलिस के साथ ड्यूटी में की भागीदारी

◼️सड़क दुर्घटना से बचाव, यातायात नियमों का पालन करने हेतु किया जन जागरूक

पुलिस अधीक्षक छतरपुर के निर्देशन में यातायात पुलिस छतरपुर द्वारा एक विशेष अभियान "ट्रैफिक वार्डन" चलाया गया है। अभियान में शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राएं सड़क दुर्घटना से बचाव, यातायात जागरूकता एवं पुलिस के साथ यातायात व्यवस्था ड्यूटी में भागीदारी हेतु सम्मिलित हुए हैं। ट्रैफिक वार्डन के वालंटियर नगर के मुख्य चौराहा, बस स्टैंड, बाजार परिसर, मेला एवं नगर के अन्य मार्गो में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू सक्रिय एवं बाधा रहित रखने हेतु यातायात व्यवस्था ड्यूटी में रहे हैं। साथ ही विभिन्न स्कूलों कॉलेजों में जाकर यातायात जागरूकता अभियान भी चलाया है। यातायात व्यवस्था ड्यूटी, यातायात संकेत एवं सिग्नल के साथ सक्रियता, यातायात नियमों का पालन न करने वालों को रोको-टोको अभियान के तहत समझाया भी है। सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल भी पहुंचाया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने यातायात व्यवस्था में भागीदारी कर रहे "ट्रैफिक वार्डन" वॉलिंटियर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यातायात जागरूकता के साथ ही जनमानस से सकारात्मक भाषा शैली एवं व्यवहार हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में थाना यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत, ट्रैफिक वार्डन कमांडर आकाश गौतम एवं प्रशिक्षित "ट्रैफिक वार्डन" के वालंटियर उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post