पुलिस अधीक्षक छतरपुर ने आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु इनाम किया उद्घोषित*
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा फरार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर इनाम की उद्घोषणा की जा रही है। फरार इनामी वांछित अपराधियों, स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया जा रहा है।
* थाना बमीठा अंतर्गत शिवराजपुर मौजे में जमीन विक्रय करने का झांसा देकर धोखाधड़ी, दस्तावेजों से छेड़खानी कर धोखाधड़ी संबंधित प्रकरण (माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पुलिस द्वारा फ्रीज करवाई गई 1 करोड़ 34 लाख से अधिक राशि पीड़ित को सुपुर्द हेतु आदेश जारी) जिसमें आरोपी धांधू उर्फ संतोष कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, गिरजू कुशवाहा निवासी ग्राम शिवराजपुर, आरोपी कमलेश रैकवार निवासी राजनगर एवं अन्य आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ₹5000
* थाना कोतवाली के अवैध शराब आबकारी अधिनियम के प्रकरण के आरोपी निकेश राय पिता संतोष राय निवासी सटई रोड छतरपुर की गिरफ्तारी हेतु ₹5000
के इनाम की उद्घोषणा की गई है।
अभी हाल में
* थाना गौरिहार अंतर्गत 21 साल पुराने हत्या के प्रकरण के ₹10000 के इनामी आरोपी छत्रपाल विश्वकर्मा एवं रामेश्वर पाल की गिरफ्तारी
* थाना गौरिहार अंतर्गत 26 वर्ष पुराने बलवा संबंधी प्रकरण में ₹10000 के इनामी आरोपी पूरन यादव की गिरफ्तारी
* थाना गौरिहार अंतर्गत वर्ष 2023 के दुष्कर्म प्रकरण के ₹5000 के इनामी आरोपी गुड्डू पाल की गिरफ्तारी
* थाना शाहगढ़ अंतर्गत स्नैचिंग संबंधी प्रकरण के ₹4000 के इनामी हरिशंकर उर्फ गट्टू अहिरवार
* थाना किशनगढ़ अंतर्गत दहेज हत्या संबंधी प्रकरण के ₹3000 के इनामी आरोपी संजीव पाठक
को गिरफ्तार किया गया है।