"हम होंगे कामयाब" पखवाड़े अभियान के दौरान महिला बाल विकास, महिला सुरक्षा शाखा, चिकित्सा, अभियोजन अधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं किशोर बालिकाओं को किया गया प्रशिक्षित
छतरपुर पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों से बचाव एवं महिला सुर
क्षा प्रावधानों तथा शासन की योजनाओं के संबंध में शैक्षणिक संस्थानों, एवं संबंधित स्थान में जाकर निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
हम होंगे कामयाब पखवाड़े अभियान के अंतर्गत आज छतरपुर पुलिस की महिला सुरक्षा शाखा, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा अधिकारी एवं अभियोजन अधिकारी के द्वारा जिला पंचायत छतरपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं किशोर बालिकाओं को बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, सुरक्षा संबंधी प्रावधान पॉक्सो एक्ट, तथा शासन द्वारा महिला संबंधी योजनाओं से अवगत करते हुए प्रशिक्षित किया गया। साथ ही यौन चिकित्सा के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी के द्वारा महिला शिक्षा, सुरक्षा एवं जागरूकता के संबंध में शपथ ली गयी।
कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी नेहा जैन, एडीपीओ केके गौतम, महिला सुरक्षा शाखा से उप निरीक्षक तबस्सुम खान, महिला एवं बाल विकास से सदस्य, चिकित्सा अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं बालिकाएं उपस्थिति रहे।