छतरपुर पुलिस टीम ने पैरोल से फरार 30 हजार रूपये के ईनामी अरविंद उर्फ मुन्ना सिंह को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार।

◼️छतरपुर पुलिस टीम ने पैरोल से फरार 30 हजार रूपये के ईनामी अरविंद उर्फ मुन्ना सिंह को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार।
अपराधिक विवरणः- अरविंद उर्फ मुन्ना राजा पिता सूर्यप्रताप सिंह उम्र 58 साल निवासी ग्राम विक्रमपुर थाना राजनगर के द्वारा माह मार्च वर्ष 2010 में अपने भाईयो के साथ मिलकर महेश गुप्ता नि0 विक्रमपुर की गोली मारकर हत्या की थी एवं प्राण घातक हमले में मौके पर मौजूद बाबूलाल कुशवाहा की भी मृत्यु उपचार के दौरान हो गई थी। उसी दिन इस घटना के कुछ समय पश्चात आरोपियों द्वारा सियाराम पटेल की गोली मारकर हत्या की थी, उक्त आऱोपियो पर थाना राजनगर में प्रथक प्रथक 2 हत्या के प्रकरण पंजीबद्ध किए गए थे। सभी आरोपियो की गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के द्वारा 14-14 वर्ष की सजा से दण्डित किया गया था। 
अरविंद सिहं उर्फ मुन्ना राजा निवासी विक्रमपुर पेरोल में माह जून 2024 में सतना जेल से बाहर आया था, पैरोल से फरार होने पर थाना कोलगवां सतना में अपराध का पंजीबद्ध किया गया था।
पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर श्री प्रमोद वर्मा द्वारा 30 हजार रूपये के ईनाम की उद्घोषणा की गई। SP Chhatarpur  श्री अगम जैन द्वारा सर्चिंग पार्टियां गठित की गई।

घटना क्रमः- दिनांक 04.10.24 को आरोपी अरविंद उर्फ मुन्ना सिंह के पहाडी मेमारू तरफ जाने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुंची, आरोपी की तलाश ग्राम पहाडी मेमारू के हार में की गई। *फरार इनामी आरोपी अरविंद उर्फ मुन्ना सिंह अंधेरे में एक बंदूक कंधे पर टांगे हुये, एक अद्दी हाथ में लिये और एक कारतूसो का माला कंधे में लटकाये हुये दिखा।* जिसे पुलिस टीम के द्वारा आत्मसमर्पण करने के लिये कहा, अपराधी के द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से बंदूक से फायर किया गया। जिसके बाद पुनः आत्मसमर्पण के लिये कहा। आरोपी मुन्ना के द्वारा पुनः पुलिस पार्टी पर फायर किया गया। *पुलिस फोर्स पर फायरिंग होने के उपरान्त थाना प्रभारी राजनगर सिद्धार्थ शर्मा द्वारा सम्पूर्ण पुलिस फोर्स की सुरक्षा एवं आत्मरक्षा हेतु मुन्ना को डरा धमका कर आत्मसमर्पण करने के लिए अपनी शासकीय पिस्टल से हवाई फायर किया। पुलिस के फायर की आवाज सुनकर आरोपी अपने साथ लिये हथियार वही पर फेंक कर भागने लगा। जिसे पुलिस फोर्स के द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। 
जप्त सामग्रीः- आरोपी अरविंद सिंह उर्फ मुन्ना राजा से एक 12 बोर की बंदूक , एक 12 बोर की अद्दी , एक टूटी हुई एयरगन ,24 जिंदा कारतूस 12 बोर के मय माला के, एक टार्च,  2 कारतूस के खोखे 12 बोर के, कीलो के टुकडे, कांच के टुकडे, एक थैली में बारूद(हथगोला बनाने की सामग्री) जप्त की गई।
महत्वपूर्ण भूमिकाः- एसडीओपी खजुराहो श्री सलिल शर्मा के मार्गदर्शन व नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुजूर, थाना प्रभारी राजनगर उपनिरी0 सिद्धार्थ शर्मा, थाना प्रभारी गोयरा उपनिरी0 संजय पाण्डेय, उपनिरी0 केएल दाहिया, उपनिरी0 धर्मेन्द्र रोहित,  सउनि रामरतन गोस्वामी, प्रआर सूर्यप्रकाश बाजपेयी, प्रआर हेमराज यादव, प्रआर संदीप तोमर, प्रआर रामजनम यादव, प्रआर सतेन्द्र त्रिपाठी, प्रआर पहलाद , आर संजय सिहं ,आर शिवकुमार पाल, आर अंकित द्विवेदी, आर, शत्रुघन कुशवाहा, आर, प्रभात द्विवेदी, आर, संतोष सिंह, आर धीरेन्द्र पटेल आर चालक नारायन सिहं , आर नरेश ,आर रामशरण, आर. कपीन्द्र, आर बृषभान सिंह, साईबर सेल से प्रआर किशोर रैकवार,आर धर्मराज पटेल ,आर विजय सिंह,आर राजीव एवं आर जसवंत ,आर महेन्द्र, आर इस्लाम ,साईबर सेल सागर से उपनिरी कल्पना गुप्ता, प्रआर विजय, आर मुकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post